11/09/2016/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव रविवार को दनकौर में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में दुबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आहवान किया।
सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने दनकौर पहुंचे प्रोफेसर राम गोपाल यादव के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भी समाजवादी पार्टी की बनने जा रही है। प्रदेश सरकार अपने विकास कार्यों के बल पर अगली सरकार बनाने जा रही है। इस बार 2012 विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें पार्टी जीतेगी। कार्यक्रम के दौरान मौजुद एमएलसी और राज्यमंत्री राकेश यादव ने कहा कि प्रोफेसर साहब की अगुवाई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और प्रदेश के सभी जनपदों में समान विकास हो रहा है। पार्टी अपने विकास कार्यों को लेकर ही विधानसभा चुनाव में जनता के पास जाएगी और पूरा भरोसा है कि अगली सरकार और मजबूत बनेगी। इस दौरान सतीश प्रमुख, ब्रजपाल राठी, जेपी कंपनी के समीर गौड़, मनोज गौड़, श्रीनिवास आर्य आदि उपस्थित थे।