15/10/2016/ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-4 स्थित रॉयल अर्पाटमेंट के लोगों ने इस बार प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। अपॉर्टमेंट में रहने वाले लोग इस बार पटाखे नही जलाएंगे। साथ ही पौधारोपण करेंगे। उन्होंने शहरवासियों से प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की है। रॉयल अपार्टमेंट के अध्यक्ष आरके दुबे व उपाध्यक्ष डा राहुल सक्सेना ने बताया कि सोसाइटी में रहने वालों ने इस बार प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने का निर्णय लिया। इस बार दशहरा पर्व पर भी पौधारोपण किया गया था। उन्होंने बताया कि दिवाली पर पटाखे भी नही छोडे़ जाएंगे। साथ ही अन्य सेक्टरवासियों से भी उन्होंने पटाखे न चलाने की अपील की है।