18/03/018/सोनीपत /राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग की चपेट में आने से पांच लोग जिंदा चल गए। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, आधा दर्जन लोग झुलसे भी हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेंट फैक्ट्री में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक आग लगी। उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 12-15 लोग सो रहे थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।अचानक लगी आग के कारण सभी लोग अंदर ही फंस गए थे। 7-8 लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें एक महिला भी है। करीब आठ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने अंदर से दो बच्चों और तीन व्यक्तियों का शव निकाला। वहीं, शव बुरी तरह से जले हुए थे, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है की अभी फैक्ट्री के अंदर और शव हो सकते हैं। अभी भी फैक्ट्री के अंदर कुछ कमरों मे आग सुलग ही रही है। सोनीपत, रोहतक, समालखा और गन्नौर से आईं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
