25/10/2016/नोएडा। युवा कांग्रेस जिला कमेटी की तरफ से सोमवार को बिसरख क्षेत्र में राहुल गांधी किसान संदेश यात्रा निकाली गई। किसान संदेश यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दीपक कुमार कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादरी से पूर्व कांग्रेस विधायक विजयपाल सिंह द्वारा किया गया।
पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी किसान संदेश यात्रा को युवाओं और किसानों का पूरा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी जो वायदा लेकर आई है, उसे पूरा करके दिखाने के लिए संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत काम किया है। हम स्वीकार करते है कि कुछ चीज़ें हम नहीं कर पाए। हम झूठा प्रचार नहीं कर पाए, हम जुमलेबाज़ी नहीं कर पाए। मगर कांग्रेस पार्टी का इतिहास देखेंगे और आगे बढ़ेंगे तो इन सब प्रपंचों की कांग्रेस को जरुरत नहीं पड़ेगी।
पूर्व कांग्रेस विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि हम उस संगठन के सिपाही हैं जिसकी नींव सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर जनकल्याण के लिए रखी गयी थी। हम जन-जन तक उन बातों को पहुंचाने का काम करेंगे जिनके लिए राहुल गांधी ने हाल ही में देवरिया से दिल्ली तक बेहद लंबी यात्री की थी। किसान संदेश यात्रा में वीरेंद्र गुड्डू, राजू नागर, जिले सिंह भाटी, एमएल वर्मा, संदीप नागर, संजय नागर और लाला नागर समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।