दिल्ली-दिल्ली प्रदेश की स्थित पाकिस्तान एंबेसी पर सुदर्शन वाहिनी दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी ने आक्रोशित विरोध प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध मैं किया जिसमें सुदर्शन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद विनोद ना केवल उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता भी स्वयं ही की पाकिस्तान एंबेसी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सुदर्शन वाहिनी के सदस्यों ने एक स्वर में पाकिस्तान की इस हरकत को मानवता विरोधी बताया विरोध व्यक्त करते हुए सुदर्शन वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एंबेसी के सामने पाकिस्तान के लिए चूड़ी और चप्पल भेंट की पत्रकारों से बातचीत में सुदर्शन वाहिनी संगठन मंत्री अभय प्रताप सिंह जी ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुदर्शन वाहिनी इस प्रकार की अराजकतावादी गतिविधियों की कड़ी निंदा करती है और सरकार से मांग करती है की सरकार पाकिस्तान की इस ओछी हरकत पर जल्द ही सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से इस अराजकतावादी हरकत का हिसाब ले| विरोध व्यक्त प्रदर्शन में सुदर्शन वाहिनी के कई बड़े पदाधिकारी भी उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम सिंह, दिल्ली प्रदेश प्रचारक विद्या नीता शर्मा, दिल्ली प्रदेश सह संगठन मंत्री विकास झा ,एवं अन्य दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे|
