16/9/2016/नोएडा। नोएडा स्टेडियम में इस बार पर्यटन, सांस्कृतिक व हस्तशिल्प की थीम पर शिल्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्सव 18 से 27 अक्टूबर तक नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो इस बार यहा आने वाले शिल्पियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगा। फिलहाल अभी तक छह कंपनियां शिल्पोत्सव के लिए अपना प्रजेंटेशन दे चुके है। इसमें लो कास्ट कंपनी का चयन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कौन कौन से कलाकार भाग लेंगे इसकी एक सूची जल्द ही जारी की जाएगी। लेकिन इस बार की थीम पर्यटन , सांस्कतिक व हस्तशिल्प होगी। शिल्पोत्सव में 300 से ज्यादा शिल्पियों के आने की उ मीद है। दर्शकों के लिए इस बार 20 रुपए का टिकट रख गया है। इनके रजिस्ट्रेशन की तिथि पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार शिल्पोत्सव में लोग बॉलीवुड, भोजपुरी, सूफी गायिका और कव्वाली का आनन्द उठाएंगे। फिलहाल छह कंपनियों ने शिल्पोत्वस के लिए अपना प्रजेंटशन दिया है। इसमें एक कंपनी का चयन किया जाएगा।