19/10/2016/नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर शिल्पोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिल्पोत्सव मेले में देश की संस्कृति की झलक लोगों को देखने काे मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कई विकास कार्य हुए है। आज नोएडा शहर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।
पर्यटन मंत्री ने अयोध्या में सरकार की मेहरबानी से स्थल पर कहा कि प्रदेश के हर जनपद की तरह अयोध्या में भी थीम पार्क का विकास, घाटों का सौंदर्यीकरण पर्यटन विभाग के निरंतर चल रहे कार्यों का हिस्सा है। इसे चुनाव के साथ जोड़ना गलत है। सपा ने कभी धर्म तथा संप्रदाय की राजनीति नहीं की है। अयोध्या का विकास भी पर्यटन मंत्रालय की पहल तािा मुख्यमंत्री की विकास मूलक सोच का उदाहरण है। बता दे कि नोएडा स्टेडियम में शिल्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 27 अक्टूबर तक चलने वाले मेले में करीब 400 हस्तशिल्प अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। मेले में राजस्थान,पश्चिम बंगाल, गुजरात, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक के अलावा एक दर्जन से ज्यादा प्रदेश के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
शिल्पोत्सव में आगामी 10 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूलों के बच्चों के अलावा मेगानाइट होगी। इस बार यहां आने वाले कलाकर अपने-अपने प्रदेश के फॉक डांस, गायन से सभी को लुभाते नजर आएंगे। 18 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें तप्ति शाक्या अपनी प्रस्तुती देंगी। 19 को राॅक बैंड, 20 को आशुतोष श्रीवास्तव व सुरेश कुशवाहा द्वारा गजल भोगपुरी मिक्स, 21 को लाॅफ्टर शो, 22 को सूफी गायन, 24 को भोजपुरी नाइट में मालनी अवस्थी, 25 को उत्तराखंड कार्यक्रम, 26 को कव्वाली और 27 को मेगानाइट में श्रद्धा पंडित अपनी प्रस्तुती देंगी। उद्घाटन केे दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, सपा के नोएडा प्रत्याशी अशोक चौहान, महानगर अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर व महासचिव राघवेंद्र दुबे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।