21/11/2016/ नोएडा। भाजपा नोएडा महानगर की ओर से रविवार को परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा से जनता के बीच में जाकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी। सभी विपक्षी दल भाजपा से घबराकर एकजुट हो गए हैं। परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक जुगराज चौहान ने बताया कि प्रदेश में इस यात्रा से होने वाले परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा गुंडाराज, भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की खामियों को जनता तक लेकर जाएंगे।
प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 21 नवंबर को शाम 7.30 बजे फादर एंग्नेल स्कूल सेक्टर-62 से लेबर चौक होते हुए सेक्टर-55, ईएसआई कॉलानी सेक्टर-56, सेक्टर-22 शिव मंदिर से सेक्टर-12/22 ईएसआई अस्पताल से थाना सेक्टर-24 होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 22 नवंबर को सुबह 9 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। ग्राम निठारी तिराहे से सेक्टर-21/25, डीएम चौराहा, अट्टा पीर, सेक्टर-18, छलेरा, बरौला, सलारपुर, भंगेल होते हुए कुलेसरा पुल से दादरी की ओर रवाना होगी। बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जुगराज चौहान, सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, संजय बाली, विनोद शर्मा, चन्दीराम यादव, धर्मेन्द्र गुप्ता, उमेश त्यागी, एसपी चमोली, दुली चन्द चौहान, गोपाल गौड़, देवेन्द्र शर्मा, भारत शर्मा, रामनिवास यादव, गौरव सिंघल, रामेश शेखर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।