25/10/2016/नोएडा। जिलाधिकारी एन.पी सिंह की प्रेरणा से जनपद के पर्यावरण को बनाए रखने के लिए विभिन्न संस्थाओं, स्कूल व कालेज आगे आ रहे है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित लोटस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों दिवाली पर्व पर पटाखें न छोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा इस विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कर सिग्मा एक व दो सेक्टर में रैली निकाल कर स्थानीय लोगों को भी दीपावली के पर्व पर पटाखें न छोड़ने का संदेश दिया गया। उसके बाद सभी बच्चें कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी एनपी सिंह से मिलें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें स्वच्छता व आत्मों दीपो भवः का संदेश देता है। इसलिए सभी बच्चें दीपावली पर्व इस प्रकार से मनाए कि स्वयं एक दीया बन जाए। दीपावली के पर्व पर पटाखें छोडकर पर्यावरण को दूषित किया जाता है और उससे आम नागरिकों को अत्यधिक नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इस लिए पर्यावरण को संतुलित बनाने के उद्देश्य से पटाखें न छोडे़ और अपने आस-पास भी लोगों को पटाखें न छोड़ने के लिए प्रेरित करें।