Home » News » नोटबंदी का फैसला कालेधन पर ऐतिहासिक कदम
Laharen AAJ Ki news

नोटबंदी का फैसला कालेधन पर ऐतिहासिक कदम

23/11/2016 / नोएडा। भारतीय जनता पार्टी की परिर्वतन यात्रा के दौरान मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को कालेधन के खिलाफ उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कालाधन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, हवाला, ड्रग तस्करी व जाली करेंसी के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा उठाए गए नोटबंदी के फैसले पर पूरे देश को एक साथ रहना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर सदन न चलने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब शपथ ली थी तो उन्होंने कहा था कि यह गरीबों की सरकार है।
केन्द्रीय मंत्री राजवर्धन सिंह राठोर ने कहा कि पीएम मोदी दो शूटकेस लेकर आए थे और वहीं दो शूटकेस लेकर चले जाएंगे। उनका जीवन केवल देशहित में समर्पित रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की सपा सरकार और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यूपी में सत्ता परिवर्तन की बारी है। यहां एक पार्टी जाति विशेष पर खेल रही है और दूसरी पार्टी केवल पैसे पर खेल रही है। नोटबंदी के फैसले से पीड़ा कहां पर हो रही है, जनता सब देख रही है।
केन्द्रीय मंत्री संजीव वालियान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं जनहितों के लिए हैं। कुछ लोग पने राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए इन योजनाओं के बारे में आम जनता को भ्रमित कर रहे है। प्रदेश की पूर्व सरकारे जनहित में कार्य करती तो प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर होता। लेकिन प्रदेश को लूटने, जातिवाद और भ्रष्टाचार फैलाया गया, जिससे उत्तर प्रदेश पिछड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही यहां गुंडाराज, भ्रष्टाचार और जातिवाद पर लगाम लगाई जाए,गी जिससे प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। आम जनता ही इन सरकारों से परेशान होकर अब परिवर्तन चाहती है। भाजपा के इस परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में जरूर परिवर्तन होगा और 2017 में प्रदेश में भाजपा का कमल खिलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. संजीव वालियान, राजवर्धन सिंह राठौर और डॉ. महेश शर्मा के अलावा नोएडा की विधायक विमला बाथम व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
-शहर में निकली परिवर्तन यात्रा
मंगलवार को परिवर्तन यात्रा दोपहर अग्रवाल धर्मशाला से निठारी गांव में पहुंची। यहां मंडल अध्यक्ष सुरजपाल राणा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद सेक्टर 21-25 के चाैराहे पर डिम्पल आन्नद, मीना बाली व महिला मोर्चा के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा स्वागत किया गया। सेक्टर-18 में रवि अवाना, छलेरा में महेश चौहान, आगाहपुर में चमन अवाना, बरौला में धर्मेंद्र चौहान, भंगेल मे मनोज गुप्ता के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। यहां से परिवर्तन यात्रा कुलेशरा की तरफ से दादरी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान नोएडा विधायक विमला बाथम, जिला प्रभारी अशोक मोंगा, विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

About Laharen Aaj Ki

Laharen Aaj Ki is a leading Hindi News paper, providers pure news to all Delhi/NCR people. Here we have started our online official web site for updating to our readers and subscribers with latest News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*