- नोएडा /नोएडा स्टेडियम में चंद्रमौली पांडे रेसलिंग एकेडमी द्वारा आयोजित 65 वी पुरुष फ्री स्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभ आरंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉल से किया गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा स्टेडियम में बने इंदौर स्टेडियम का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ, सांसद डॉ महेश शर्मा नोएडा, विधायक श्री पंकज सिंह नोएडा, तेजपाल विधायक दादरी, वीरेंद्र सिंह विधायक जेवर, व ऋतु महेश्वरी सीओ नोएडा ओथर्टी , व भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।इस आयोजन को कराने के लिए चंद्रमौली पांडे कुश्ती एकेडमी में पदाधिकारी व आयोजक कर्ता रामाश्रय सिंह चेयरमैन , जयप्रकाश शर्मा अध्यक्ष, विनोद पहलवान उपाध्यक्ष, अतुल झुनझुनवाला उपाध्यक्ष, व राजीव शर्मा महासचिव ,सभी को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान दिया गया। आज के आयोजन में 57kg,61kg,74kg, पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें 61 केजी, में रविंदर सरतिस स्पोर्ट्स एकेडमी से प्रथम रहे 92 केजी, में रेलवे स्पोर्ट्स बोर्ड से प्रवीण प्रथम रहे। 74 केजी, में नरसिंह यादव ओलंपिक एवं कुश्ती जीतकर दूसरी कुश्ती मैं अमित धनकर हरियाणा पुलिस से हार माननी पड़ी।