नोएडा में धारा 144 लागू
[25/08: नोएडा: पंचकूला में अहिंसा होने के बाद नोएडा में धारा 144 लगा दी गई है बाबा राम रहीम समर्थकों द्वारा हिंसा होने के बाद नोएडा प्रशासन अलर्ट हुआ नोएडा के सभी बॉर्डर ओपन पर चेकिंग अभियान चलाया गया है | ओखला बैराज बॉर्डर पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ओखला बैराज वाला रास्ता सीधे फरीदाबाद, दिल्ली, और नोएडा को जोड़ता है। नोएडा शहर में भी सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले पे प्रशाशन की नजर है। नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशन, बाजार और मॉल्स की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अगर कोई उपद्रवि किसी भी प्रकार से शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। एसपी अरुन सिंह ने नोएडा और आस पास की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।।