नोएडा। आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर उज्जवल भारत मिशन संस्था द्वारा सेक्टर 51 में शीतल जल के भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें राहगीरों को प्रसाद के रूप में ठंडे शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता दत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रमुख (महिला विंग) युक्ति शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र दीपक शर्मा,संस्था के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र कम्बोज,मंजू कम्बोज,पीयूष,अशोक कुमार आदि सहित कई और सम्मानित लोग शामिल रहे।