5/11/2016/नोएडा। कांग्रेस में जान फूंकने और कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को एक जुट कर नई ऊर्जा का संचार करने के लिए राहुल गांधी की संदेश यात्रा का दूसरा चरण की शुरूआत की गई। नोएडा पहुंची संदेश यात्रा का सेक्टर-15 में स्वागत किया गया। मेरठ मंडल अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन लियाकत चौधरी व नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतेन्द्र शर्मा के नेतृव में दूसरे चरण की राहुल गांधी सन्देश यात्रा का सेक्टर-15 नया बांस में यात्रा के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन ठाकुर संजय सिंह, यात्रा के प्रभारी पूर्व सांसद शंकर पुन्नू व प्रदेश सचिव सलीम मलिक का कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। ठाकुर संजय सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है की आप एक साथ मिलकर काम करो और कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाओ। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, केन्द्र सरकार वाली भाजपा ने जनता के साथ धोका किया है। इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर, कुँवर नूर महूमद, सतेन्द्र शर्मा, लियाकत चौधरी, यतेन्द्र शर्मा, विक्रम चौधरी, दया शंकर पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
