24/8/2017/नोएडा/ इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बड़े घूम घाम से मंदिरों में तैयारियां शुरु हो गई हैं। जन्मष्टमी में जगन्नाथ भगवान के लिए फुल बंगला सजाया जा रहा है। जिसमें कृष्ण लल्ला का झूला रखा जाता है।इस साल इस्कॉन मंदिर में विभिन्न रंगों के फूल से फूल बंगले को सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले ताजा फूलों से भगवान का भवन सजाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को नई पोशाक पहनायी है। भगवान के जन्म पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है।