नोएडा : समाजवादी नोएडा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा के नेतृत्व में सेक्टर-22 स्थित विधानसभा कार्यालय से साइकिल संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा सेक्टर-22, 55, 56, 12, 11, झुंडपुरा, सेक्टर-08, 09 व 10 होते हुए सेक्टर-10 में समापन किया गया। इस दौरान कई जगह पर साइकिल यात्रा का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। अंत में साइकिल यात्रा समापन के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि जितनी सपा सरकार में चार साल में कार्य किए हैं, उतना पूर्व सरकारों ने 10 वर्षों में भी कार्य नहीं किया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे विकास को देखते हुए विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से बौखला गई हैं।
इस मौके पर ओमपाल राणा ने कहा कि सपा सरकार ने नोएडा गौतमबुद्ध नगर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जैसे कि महिलाओं के सम्मान के लिए नारी निकेतन का बनाना, जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शिल्पहॉट का निर्माण कार्य, कन्याओं को पढ़ाने के लिए कन्या इंटर कॉलेज, नोएडा को जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास का निर्माण एवं नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का निर्माण कार्य माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कराया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष सूबे यादव, महेन्द्र यादव, बबलू चौहान, सतपाल पहलवान, श्रीपाल अवाना, रेषपाल अवाना, मनोज चौहान, मनोज प्रजापति, दिनेश प्रधान, जयकरण चौधरी, नीरज शर्मा, शालिनी खारी, ममता बैनर्जी, अर्जुन प्रजापति, संजय त्यागी, अनुज राणा, गुड्ड यादव, रामवीर यादव, विनोद चौहान, भरत प्रधान, भीषम यादव, वकील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की ओर से दादरी में साईकिल रैली निकली गई। इसका नेतृत्व जिला सचिव हीरालाल यादव और समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाधयक्ष अजीत सिंह भाटी ने किया। हीरालाल ने बताया की दादरी के मिहिरभोज कालेज से शुरू हुई साईकिल चिटेहरा, बिल अकबरपुर, नई बस्ती, फूलपुर होती हुई अंदपुर पहुँच कर संपन्न हुई। इस मौके पर कन्ने भाटी, अनिल यादव, सतीश भाटी, संजय गुर्जर आदि मौजूद थे।
