नोएडा। अपने स्थापना दिवस यानी पांच सितंबर को एनसीआर क्षेत्र में प्रतीक ग्रुप अपने 11 वर्षों की कामयाबी का जश्न अनूठे तरीके से मना रहा है। शुरुआत के बाद से प्रतीक ग्रुप ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले सालों के लिए ऐलान किया है। प्रतीक ग्रुप समाज के प्रति इन जिम्मेदारियों के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए इन अभियानों का संचालन कर रहा है। ग्रुप की ओर से नई 11 सामाजिक अभियानों की शुरुआत की गई है। इनमें पानी बचाना, कागज बचाना, पेड़ बचाना, ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम, प्लॉस्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, बिजली बचाना, पर्यावरण को बचाना, र्इंधन बचाना, समय बचाना, वायु प्रदूषण पर रोकथाम एवं लड़कियों की शिक्षा के लिए 11 रुपये बचाना शामिल है।
कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना स्थाई विकास पर ध्यान केंद्रित करना कंपनी का लक्ष्य है। साथ ही अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज को कुछ देने के लिए प्रयासरत है जो उनके वर्क पोर्टफोलियो से साफ दिखाई देता है।
प्रतीक ग्रुप के पास रियल एस्टेट क्षेत्र में विकास का जबरदस्त अनुभव है और वर्तमान में यह राष्टÑीय राजधानी क्षेत्र में रियल्टी क्षेत्र के बड़े दिग्गजों में से एक है। उद्योग जगत के दिग्गज के रूप में अपनी स्थिति को बरकरार रखने के लिए ग्रुप खररदारों, विक्रेताओं और रियल एस्टेट पेशेवरों के फायदे को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों का संचालन करता है।
