इस साल की शुरुआत शुक्रवार के दिन हुआ है शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माना गया है। इसलिए शुक्रवार के दिन धन और वैभव की इच्छा से बहुत से लोग शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन करते हैं। सौभाग्य से इस वर्ष शुक्रवार के दिन धनतेरस भी है इसलिए इस साल धनतेरस बड़ा ही शुभ संयोग लेकर आया है।इस धनतेरस हीरे की खरीदारी आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगी ऐसे में धन वैभव की इच्छा रखने वालों को शुक्रवार धनतेरस के दिन इन पांच चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इस धनतेरस चांदी का सिक्का या बर्तन भी आपके लिए शुभ रहेगा।और महिलाओं के लिए खास तौर पर खरीदारी शुभ रहेगी। अगर आप स्टील के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो यह भी खरीदे जा सकते हैं। लेकिन राहु की वस्तु होने के कारण एल्युमिनियम और शीशे की वस्तु की खरीदारी धनतेरस के दिन नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।इससे आपका धन और यश बढ़ेगा।
