26/10/2016/ग्रेटर नोएडा। लंबे समय वांछित चल रहे दो आरोपियो को मंगलवार सुबह एनटीपीसी से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपियो ने दो माह पहले कार से टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल कर दिया था, जिसमें दो महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में चार लोग आरोपी थे। दो लोगों ने कोट में सरेंडर कर दिया था। जारचा कोतवाली के इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी गौरव और सौरव निवासी कलौंदा को अरेस्ट कर लिया। इन पर आरोप है कि गांव कलौदा में सत्यवती व ब्रजेश नाम की महिलाओं को टक्कर मार दी थी जिसमें उनकी मौत हो गयी थी। वहीं रणवीर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।