18/3/2019/ देहरादून /निवासी मोहनपुर देहरादून मृतक जय करण रौतेला के शरीर पर कई गोलियों के निशान हैं। वसंत विहार के शुक्लापुर में हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। कत्ल की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी थी। यह घटना देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि जय को रात करीब नौ बजे शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। जानकारी के मुताबिक मृतक जय करण प्रॉपर्टी डिलर था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वसंत विहार के शुक्लापुर में हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से देहरादून गूंज उठा। जब गांव के लोगों ने सुबह देखा तो सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
