9/04/18/नई दिल्ली / सुल्तानपुरी इलाके में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दस गाडि़यां और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के वक्त फैक्ट्री में कुछ कर्मचारी सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही है। पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में जुटी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। चार शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए निकट के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है।
