नोएडा। लंबी बीमारी के बाद आज दादरी से सपा उम्मीदवार विक्रम भाटी का निधन हो गया। वे कई सालों से ब्लड कैंसर से ग्रस्त थे। उनका करीब डेढ़ महीने पहले एम्स अस्पताल में बॉन मेरो का ऑपरेशन हुआ था।
बताया जा रहा है कि विक्रम भाटी की मजबूत दावेदारी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने पिछले उम्मीदवार राजकुमार भाटी का टिकट काटकर उन पर दाव लगाया था। टिकट की घोषणा होने के बाद से ही विक्रम भाटी क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर उन्होंने बड़े नेताओं पर मजबूत पकड़ बनाई थी। क्षेत्र के लोग उन्हें काफी मान-सम्मान देते थे। आज उनके पार्थिव शरीर को गांव बील अकबरपुर में लााकर अंतिम संस्कार किया गया।
