5/10/2016/नोएडा।सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में सपा और भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले नेताओं का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पं. रविकांत मिश्रा की माने तो बीजेपी और सपा के सैकड़ो लोगो ने बहुजन समाज पार्टी में आस्था दिखाते हुए सोमवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से सोनी नागर, सुभाष बंसल, यशपाल नागर, टी. शिकंद, राजीव गुलाटी, प्रशांत सिंह, ए. के. त्यागी, ए. के. जैन, बिजेंद्र सिंह, दीवान बिष्ट, सुंदर सिंह, विकास कुमार,मनीष गुप्ता, रामलाल, सत्यपाल, रवि प्रधान, फेरु सिंह प्रजापति, सुरेंद्र सिंह यादव और उनके समर्थक शामिल है।इससे पूर्व हिंद मजदूर सभा गौतमबुध नगर के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की थी। नोएडा महानगर अध्यक्ष आर.बी शर्मा और रालोद युवा के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में इन नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से मिलकर पार्टी का दामन थामा था चौधरी अजीत सिंह की मानें तो मजदूरो और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी पार्टी मे एजेंडा नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल लगातार मजदूरो और किसानों की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष कर रही है। जिसे देखकर हिंद मजदूर सभा का राष्ट्रीय लोकदल में विलय हुआ। इससे आने से मजदूरो की लड़ाई और अधिक तेज होगी। हिंद मजदूर सभा के पदाधिकारियो मे मुख्य रूप से आर. पी. सिंह (महामंत्री जिला गौतम बुद्ध नगर), सुधीर त्यागी (लीगल एडवाइजर), रितेश झा, सुरेंद्र नागर (अध्य्क्ष), के.पी. सिंह, बलवंत भदौरिया ए.के. जैन और बी.एन .मिश्रा शामिल थे।
