8/11/2016/ग्रेटर नोएडा। बागपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दनकौर पुलिस पर केस दर्ज नही करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब 1 महीने पहले एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से उसके बेटे की जान चली गई थी। जिसको पुलिस बचाने में लगी हुई है। बागपुर गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उसका बेटा पिंटू (21) ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में बीटेक फाइनल इयर में पढ़ता था। जिसको बीते 8 अक्टूबर को बुखार आ गया था। जिसको परिजन इलाज के लिए दलेलगढ़ गांव निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर आए थे। पीड़ित परिजनों
का आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसको ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। जिसकी डेडबॉडी का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नही किया। जिसके लिए पीड़ित परिवार पुलिस अफसर के पास भटक रहा है। लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई है।