14/11/2016/नॉएडा , लहरें आज की संवाददाता : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है लेकिन कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था फेल है। त्योहार में भी लोगों को गंदगी से जूझना पड़ा । अविकसित क्षेत्रों में तो हाल बेहाल हैं। इसके अलावा अंदरुनी इलाकों में जगह-जगह फैली गंदगी खुद व्यवस्था की पोल खोल रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन जगह-जगह फैली गंदगी और नाक में रुमाल लगाकर लोग निकलने को मजबूर हैं। काकादेव, मरियमपुर, लाजपत नगर, वीआईपी रोड में फैली गंदगी के चलते वाहनों का निकलना मुश्किल है। गंदगी के कारण आवारा जानवरों का भी जमावड़ा लगा रहता है।
इन इलाकों में भी गंदगी
चौड़ा /मोरना /बिशन पूरा निठारी/ हरौला /झुंडपुरा आदि क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहता है।
टूटी पहिए की गाड़ियों से गिरता कूड़ा
कूड़ा गाड़ियों केवल कागज में ही है। कर्मचारी टूटी गाड़ी लेकर निकलने को मजबूर हैं। इसके चलते रास्ते में ही कूड़ा गिर जाता है। नॉएडा सेक्टर २२ में टूटी पड़ी हाथ कूड़ा गाड़ी व्यवस्था की पोल खोल रही है।