एजेन्सी /कासगंज / कासगंज जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र की है। यहां बिलराम गेट के पास से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी। इस दौरान कासगंज में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई।
दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत फायरिंग और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। लोगों ने आसपास दुकानों में पथराव किया। कई दुकानें बंद करा दी। आरोप है कि दूसरे समुदाय की तरफ से की गई फायरिंग में अभिषेक गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई।
इसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। गाड़ियों में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा पर काबू करने के लिए बल प्रयोग किया लेकिन उपद्रवियों पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस विभाग ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया। लोगों को वहां से खदेड़ा गया।
इलाके में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। अलीगढ़ मंडल के आईजी संजीव गुप्ता भी कासगंज पहुंचे। सूचना मिलने पर बीजेपी सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया भी कासगंज पहुंचे।