Home » एन सी आर » तहसील दिवस में दर्ज हुई 84 शिकायतें

तहसील दिवस में दर्ज हुई 84 शिकायतें

21/9/2016/अधिकारियों ने 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को जनपद के सभी तहसीलों में किया गया। तहसील दिवस के दौरान कुल 84 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारित करा दिया। तहसील दिवस के दौरान सदर तहसील में 20 शिकायतें, दादरी में 42 शिकायतें और जेवर में 22 शिकायतें जनता की तरफ से दर्ज कराई गई।
सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर जनता की तरफ से कुल 20 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा कराया गया। इस मौके पर माखन लाल गुप्ता ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर अवशेष शिकायतों का त्वरित निस्कतारण कर उसकी रिर्पोट उपजिलाधिकारी व शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इसके लिए सभी अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराए।
एनआईसी में सुबह प्रातः 10 से 3 बजे तक चलने वाली भारत निर्वाचन आयोग की वीसी में उपस्थित रहने के कारण जिलाधिकारी एन.पी सिंह की अनुपस्थिति में तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता द्वारा की गई। जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व केशव कुमार द्वारा जनता की शिकायतें सुनी गई। यहां कुल 22 शिकायतें दर्ज हुई और 1 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी भूअ के.पी सिंह ने जनता की शिकायतें सुनी। यहां पर 42 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
-अधिकारियों ने 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

About Laharen Aaj Ki

Laharen Aaj Ki is a leading Hindi News paper, providers pure news to all Delhi/NCR people. Here we have started our online official web site for updating to our readers and subscribers with latest News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*