30/11/2016 / ग्रेटर नोएडा। दुजाना निवासी पर्यावरणविद डॉ. जितेंद्र नागर को मुंबई मे हुई राष्ट्रीय कांफ्रेंस ‘नेपकॉन’ मे पर्यावरण एवं व्यवसायिक रोग के क्षेत्र मे शोध कार्य के लिए नेपकॉन 2016 अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. जितेंद्र नागर ने बताया कि यह कांफ्रेंस हर साल राष्ट्रीय चेस्ट फिजिशियन काॅलेज एवं भारतीय चेस्ट सोसायटी की ओर से आयोजित की जाती है। मुंबई में हुई कॉन्फ्रेंस में करीब 3000 लोगों ने भाग लिया। डॉ. जितेंद्र नागर पिछले 15 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र मे काम कर रहे हैं। इस समय वह दिल्ली विश्वविधालय के वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक के पद पर कार्य कर रहे हैं। दुजाना में वह घरेलू वायु प्रदूषण से बच्चों के स्वस्थ पर होने वाले प्रभाव पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में चूल्हे के धुएं का बच्चों के श्वस्न क्रिया पर प्रभाव पर अपने शोध का प्रिजेंटेशन किया।
