26/10/2016/ग्रेटर नोएडा। जारचा एरिया के सलारपुर गांव में पुरानी रंजीश के चलते दोनो पक्षो के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों का मर्डर हो गया था। इसके आरोप में एक पक्ष ने बीती रात ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वहीं दूसरे पक्ष ने मंगलवार को जारचा कोतवाली में 7 लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट करा दी है।
मंगलवार की सुबह जयभगवान का शव गांव में पहुच गया था। शव आने के बाद परिजनों का पुलिस के प्रति गुस्सा फूट गया। आरोप है कि पुलिस ने उनके लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबिक वे पीड़ित हैं। उनका कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से बचाव में हमला किया गया था। इस बात को लेकर पुलिस व मृतक जयभगवान के परिजनों की कई घंटे तक बातचीत हुई। परिजनो को शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। वहीं दादरी पुलिस के सीओ पीयूष कुमार के आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर ग्रामीणो ने शव का अन्तिम संस्कार किया।
जारचा कोतवाली एरिया के सिलारपुर गांव में सोमवार को डबल मर्डर के बाद दोनो जातियो के लोगो में तनाव होता नजर आ रहा है। मरने वालो में एक ठाकुर बिरादरी का था तो दूसरा (ओबीसी) जोगी बिरादरी का था। गांव में अधिक संख्या ठाकुर बिरादरी की है। गांव की आबादी करीब 6 हजार होगी जिसमें करीब 3 हजार ठाकुर है शेष में ब्राहमण,प्रजापति,जाटव व जोगी है। जोगियो की आबादी सबसे कम है।
मंगलवार की शाम 5 बजे रामू का शव गांव में पहुंचा। शव पहुंचने पर ग्रामीणो में आक्रोश था। सूत्रो के माने तो शव के अन्तिम संस्कार के दौरान ग्रामीणो में चर्चा थी ठाकुर बिरादरी के लोग जल्द ही गांव में पंचायत करने की रणनिति बना रहे हैं।