11/12/2016 / नोएडा। इकोटेक कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से दिल्ली की तरफ लौट रही एक अल्टो कार जीरो प्वाइंट से करीब सात किलोमीटर दूरी पर खराब एक ट्राला में घुस गर्इ। सोमवार तड़के हुए इस हादसे में मौके पर ही कार सवार दंपत्ति व चालक समेत एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गर्इ। हादसे के समय सभी लोग एक शादी समाराेह में शामिल होकर गाजियाबाद के इंद्रापुरम स्थित अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची इकोटेक पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से बिहार के पटना निवासी मनोज कुमार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में परिवार के साथ रहते थे। वह अपने परिवार के साथ आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह मनोज अपनी पत्नी सोनी सिन्हा, मां उषा आैर दिल्ली के जामिया नगर निवासी ड्राइवर सुल्तान अहमद के साथ अल्टो कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे वे लोग जीरो प्वाइंट से सात किलोमीटर दूरी पर थे। इसी दौरान उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्राला में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही ड्राइवर सुल्तान अहमद, मनोज आैर उषा की मौत हो गर्इ।
सूचना पर पहुंची इकोटेक कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने सुल्तान, मनोज, उषा आैर सोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह हादसे के बाद मनोज परिवार में कोहराम सा मच गया है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।