3/12/2016 / नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-126 के पास कैब पंचर होने पर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे चार लोगों को बेकाबू टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद टैंकर सवार चालक मौके पर टैंकर छोड़ फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीक के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैशव (65), गौरव (27) व मनेाज त्यागी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला मीना (60) पत्नी कैशव पटना बिहार की रहने वाली है।
पुलिस के मुताबिक कैशव परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी में रहते थे। उनके यहां गौरव भी रहता था। उन्हें गुरूवार रात पटना बिहार के लिए ट्रेन पकडऩे दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना था। इसके लिए उन्होंने औला की एक कैब बुक थी। साढ़े 9 बजे के करीब कैशव व उनकी पत्नी मीना और गौरव कैब में सवार होकर चालक मनोज त्यागी के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए निकले। सेक्टर 126 के पास कैब में पंचर हो गया। कैशव ने जल्दी जाने के लिए दूसरी कैब बुलाने के लिए कॉल की। इसी बीच महिला मीना बाहर खड़ी हो गई। तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक टैंकर ने कैब में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को नजदीक के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने कैशव, गौरव व मनोज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। टैंकर को जब्त कर लिया गया है। उसी के जरिए चालक की तलाश की जा रही है।