13/10/2016/नोएडा। शहर के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को मुहर्रम के मौके पर ताजिये निकाले। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग विभिन्न प्रकार के ताजिये निकाले। इस दौरान भारी पुलिस बल जुलूस में मौजूद रहा। मुहर्रम का पर्व मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हुसैन के कत्ल की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम में ताजिया बनाकर विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते हुए युवा जुलूस में शामिल थे। ताजिया जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। सेक्टर-22 से शुरू हुआ ताजिया का जुलूस सेक्टर-50 स्थित इमामबाड़े पर समाप्त हुआ। यहां ताजिया दफन किए गए।
जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन सैफ खान ने बताया कि पहली मुहरर्रम से इस्लाम नया साल हिजरी सन 1433 का आगाज हो जाता है। इस्लामी नया साल कुर्बानी से शुरू होकर कुर्बानी पर ही खत्म हो जाता है। इसका उद्देश्य त्याग, समर्पण और मार्ग का अनुसरण तथा आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ सेवा का भाव स्थापित करना है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ -साथ महिलाएं और उनके छोटे-छोटे बच्चों का भी जनून देखने को मिला।
इस जलूस में बच्चों को करतब दिखाते हुए देखा गया है। इस दौरान युवा व बच्चे आग के गोलों में कूदने, तलवारबाजी, जलते हुए कोयले पर चलने समेत विभिन्न करतब दिखाते हुए पैगंबर हुसैन की याद में नारे लगा रहे थे। देश में अमन, शांति, एकता, भाईचारा व खुशहाली की दुआएं की जाती है। मुहरर्रम माह की दसवीं तारीख को यौमे आसुरा कहा जाता है। हजरत इमाम हुसैन की शहादत का दिवस है। पैगम्बर हजरत साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत इसी माह में हुई थी। मुहरर्रम सब्र और इबादत का महीना है। इस अवसर पर मुकेश यादव, रमेशचन्द्र शर्मा, दिनेश अवाना, लियाकत चौधरी, तरुण भारद्वाज, जितेन्द्र अम्बाबत, शाहबुद्दीन, सतेन्द्र शर्मा, यतेन्द्र शर्मा, कृपा राम शर्मा, जावेद नकवी, हसन नकवी, अबबद नकवी, मौलाना गुलाम अली आदि मौजूद थे।
वहीं सेक्टर-8 से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस सेक्टर-8 से निकलकर निकलकर सेक्टर-5 से होकर सेक्टर-4 में कर्बला पर समाप्त हुआ। जिसमे काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी के नेतृत्व में भी कई पदाधिकारी इस जुलूस में शामिल हुए। जिनमे मुख्यरूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष बीर सिंह यादव, सगीर अहमद, संदीप चौधरी, विकास यादव, वकील, प्रवीण शर्मा, रविंद्र यादव, फिरोज खान, गुड्डू पेंटर, महेश भाटी, वीरपाल प्रधान, रजब खान, कुलदीप यादव आदि मौजूद थे।