23/09/2016ग्रेटर नोएडा। गांव थोरा के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक महिला सहित 8 के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा कायम कराया है। आरोप है कि आरोपियों से पीड़ित
का जमीनी विवाद चल रहा है। जिसकी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रविवार की रात पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। गांव थोरा निवासी राम का गांव के ही सूरजपाल, जगराम, वीर सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ राम के बेटे हरीश कुमार ने 420 आदि धाराओं मंे मुकदमा कायम कराया था। आरोप है कि आरोपी इसीको लेकर पीड़ित परिवार से रंजिश मानते है। आरोप है कि रविवार की रात लगभग 11 से 12 बजे सूरजपाल, रोकी, वीर सिंह, श्याम, राहुल, जगराम, राजन, पूजा पत्नी विकास उनके घर पर लाठी डंडे व हथियार लेकर घुस आये। आरोप है कि पूजा व राजन जान से मारने की नीयत से हरीश के गले में रस्सी डालकर गला घोटने लगे। पीड़ित राम के शोर मचाने पर पडोस के लोग घर की
ओर दौड़े। आरोप है कि आरोपी वीर सिंह ने शोर मचाने पर हरीश सिंह पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। इसी बीच हरीश सिंह के पिता राम ने तमंचे पर हाथ मार दिया, जिससे हरीश बाल-बाल बच गये।