ग्रेटर नोएडा। जन अधिकार सेवा समिति ने शहर व देहात की विभिन्न समस्याओं का डीएम को मुख्यमंत्री के नाम लेटर सौपा है। समिति ने मांग है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। जन अधिकारी सेवा समिति के अध्यक्ष ओमवीर बैसला ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि शहर में लोगों एनपीसीएल कंपनी अधिक बिल भेजकर उपभोक्ताओं को लूट रही है। लोगों की समस्याएं का समाधान नही कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में अलग चेयरमैन नियुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि चेयरमैन की नियुक्त नही होने से विकास की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है लोगों के काम नही नही हो पा रहे है। उन्होंने बताया कि सूरजपुर में कई जगह पर कूडे़दानों की कोई व्यवस्था नही है। कलैक्ट्रेट के पीछे भी गंदगी का ढेर लगा है। इस मौके पर अनिल कपासिया, प्रकाश यादव, समेत आदि लोग मौजूद रहे।
