21/11/2016 / नोएडा। चोटपुर-छिजारसी स्थित आश्रम कालोनी में रविवार को सपा प्रत्याशी अशोक चौहान जन समस्याओं से रूबरू हुए। यहां कई प्रकार की समस्याओं से आम जनता त्रस्त है। सपा प्रत्याशी आम जनता के बीच पहुंचे और सबसे पहले रेल दुर्घटना मे मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद जनता से उनकी परेशानी पूछी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका वोटर आई कार्ड व राशन कार्ड नहीं बन रहा, जबकि वह कई वर्षों से यहां पर रह रहे है। अशोक चौहान ने कहा कि जनता की हर समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा। बिजली की समस्या से आम जनता परेशान थी, जिसका स्थाई समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है। इस अवसर पर शिवराम यादव अध्यक्ष युवजन सभा सपा विशिष्ट अतिथि, बीके सिंह, मनोज उपाध्याय, शिवराम यादव, हरीश गोयल, पवन चौहान, संजीव चौहान, अजय चौहान,योगेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश, अखिलेश सिंह, ओमवीर शर्मा, पवन चौहान, आरके सक्सेना, अरविन्द, रघुनाथ शर्मा, अरुण कश्यप और महेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।