शुभम/
नोएडा- चौड़ा गांव में पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया गया।चौड़ा गांव में पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। चौड़ा गाँव की समस्याओं को लेकर शनिवार को विधायक पंकज सिंह ने चौड़ा गांव का दौरा किया वहां के बुजुर्गों और महिलाओं की सभी समस्याएं सुनी। विधायक पंकज सिंह के सामने ग्रामीणों ने कई प्रकार की समस्याएं रखी जिसमें ग्रामीणों की जमीन वह मकान नंबर वह वृद्ध महिला और और विधवा महिलाओं की पेंशन ना मिलने की समस्याएं भी बताई। विधायक पंकज सिंह वहां बैठे सभी ग्रामीणों से रूबरू हुए और गांव के सीवर सड़क सफाई पीने का पानी सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने सभी समस्याओं को सुनने के बाद ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि 1 महीने के अंदर अंदर यह सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा और वह उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर यहां की समस्याओं का निवारण करेंगे
इस कार्यक्रम में गंगा शरण शर्मा, गोपाल गौड़, प्रमोद शर्मा, मिंटू बैरागी, महिपाल बैरागी, पिरवा खान, प्रवीण शर्मा, नरेश शर्मा, भाजपा नेता अशोक सिंह चौहान वह डिंपल आनंद आदि मौजूद रहे।
