22/02/2019/गाजियाबाद /रईसपुर गांव में 400 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा था। बुधवार देर रात करीब दो बजे चोरों ने विद्युत लाइन में फाल्ट कराकर बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तांबे को चुरा लिया गया। हस्पतिवार सुबह छह बजे गांव के लोगों ने विद्युत सब-स्टेशन पर फोन किया और पावर कट की वजह जानी। इसके बाद पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने जांच की तो ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी होने की जानकारी मिली ।मनोज कुमार ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र की विद्युत सप्लाई दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर सुचारु करा दी गई है। इस ट्रांसफार्मर से रइसपुर टाउन और दो प्राइवेट नलकूपों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। विद्युत निगम के एक जेई ने कविनगर थाने में सरकारी संपत्ति की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
