13/09/2016/नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा के मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंडल अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इसमे कार्यकर्ता अपने-अपने सेक्टरों की समस्याओ के बारें में अवगत कराया और पार्टी के आगामी तैयारियों को लेकर अपने विचार रखें। दोपहर 12 बजे सेक्टर-71 के बारात घर में कृष्णा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रमोद बहल के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक हुई। वहीं सेक्टर-34 स्थित धवलगिरी अपार्टमेंट में शाम को महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष एस.पी चमोली के आवास बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए चुनाव की तैयारियों में जोर शोर के साथ लग जाएं। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक विमला बाथम, सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, कृष्णा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रमोद बहल, महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष एस.पी चमोली, संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि), चंदगीराम यादव, गायत्री मीना, शिव कुमार, अर्पित गोयल और दिनेश चंद्र डिमरी समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।