30/6/2018/बदायुँ / शनिवार सुबह चार बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र में दुबरी मोड़ पर कार का जबदस्त हादसा हो गया। हादसे में थाना क्षेत्र के चंगासी गांव बारात से वापस लौट रहे युवकों के साथ हुआ। सुबह चार बजे वह कार से वापस लौट रहे थे और अचानक दुबरी गांव के मोड़ के पास आकर कार चालक को झपकी आ गई। नींद की झपकी लगते ही कार अनयंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और 15 फिट गहरी खाई से आसपास के लोगों ने कार में सवार घायलों को निकाला। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा है। वहीं लोगों ने बताया कि यह दोनों लोग चंगासी गांव से बारात करके वापस लौट रहे थे।
