27/3/2019/गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 21.84 प्रतिशत वोट मिले थे जो छह लोकसभा चुनावों में पार्टी का सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा है। इसके बाद कांग्रेस का मत प्रतिशत लगातार गिरता चला गया। सबसे बुरी स्थिति वर्ष 2014 में रही। जिले में कुल 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस के प्रत्याशी रमेशचंद्र तोमर थे, लेकिन उन्होंने नामांकन करने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण आयोग उनका नाम ईवीएम से नहीं हटा सका था। वहीं, भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव में स्थिति को मजबूत किया। भाजपा को कुल 50 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि वर्ष लोकसभा चुनाव 2009 में पार्टी का मत प्रतिशत 31 प्रतिशत पहुंच गया था।वर्ष 1998 के चुनाव में सपा को 13.13 प्रतिशत वोट मिले थे। यह आंकड़ा वर्ष 2009 में 16.05 और वर्ष 2014 में 26.64 प्रतिशत पहुंच गया है। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं को मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में समाजवादी पार्टी को मिलने वाले वोटों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उसके बाद भी पार्टी जीत से दूर है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 12,708 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 1.06 प्रतिशत है।
