2/12/2016 / ग्रेटर नोएडा। एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बताया कि झारखंड निवासी सुखदेव यादव ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते हैं। उनकी गाड़ी को दो दिन पहले सेल टैक्स विभाग ने पकड़ लिया था। इस गाड़ी को छुड़ाने के लिए वह शुक्रवार सुबह सूरजपुर स्थित सेलटैक्स विभाग जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर झट्टा बादौली के पास उनकी कार एक खड़े ट्रक में टकरा गई। परिजनों ने बताया कि कोहरे के चलते खड़ा वाहन नहीं दिखाई दिखा था। इनके पीछे आ रहेे शिव कुमार निवासी अलीगढ़ के कार भी ट्रक से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
