9/12/2016 / नोएडा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर शुक्रवार को युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर की तरफ से जरूरतमंददों को कंबल वितरित किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा नोटंबदी के कारण इस कड़कड़ाती ठंड में बैंको की कतार में खड़े गरीब को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरित किया गया। ग्रेटर नोएडा के बैदपुरा गांव में सिंडिकेट बैंक की शाखा के बाहर जरूरतमंदों को कंबल दिया गया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा कि हम यहां राजनीति करने नहीं आए है, बल्कि नोटंबदी के कारण इस कड़ाके की ठंड में परेशान लोगों की मदद करने आया हूं। उन्होंने कहा कि इस नोटबंदी के कारण सड़क से संसद तक सब जगह कोहराम मचा हुआ है। आम लोग परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न जाने कौन सी जनता को त्याग के लिए आए दिन सलाम करते रहते हैं। उनको नहीं पता कि एक झटके में उन्होंने पूरे देश को सड़क पर लाकर लाचार खड़ा कर दिया है।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा की नोटबंदी के कारण आज लोग जिस लाचार अवस्था में अपने ही पैसों के लिए कतारबद्ध खड़े हैं, इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उनको जवाब देना चाहिए। युवा कांग्रेस दादरी विधानसभा सचिव राजू नागर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही यह ताकत है जो आम आदमी की हर परेशानी में साथ खड़े रहते हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम में पुरुषोत्तम नागर, राजू नागर, संदीप वैदपुरिया, नवाब भाटी, जगपाल चौहान, पवन सोनी, अरविंद नागर, बिंदर नागर, मनोज सादुल्लापुर, अशोक नागर, राज सिंह नागर, कुलदीप पंवार, राहुल, निक्की, आशीष शर्मा, सतीश प्रधान, कर्मवीर, रोहित, कल्लू, योगेश नागर, सतेंद्र नागर और दीपू प्रजापति कार्यकर्त्ता मौजूद थे।