27/02/2019/ दिल्ली/ नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित कस्तूरबा नगर अंडरपास के पास एक महिला का शव मिला। जिसकी उम्र 40 साल है। सोमवार दोपहर अंडरपास के पास एक महिला का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के शव को चूहों ने खा रखा है। जांच में पता चला कि महिला फुटपाथ पर गुजर बसर करती थी और वहीं सोती थी। उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शव को चूहों ने कई जगह से खा लिया था। महिला के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
