गाजियाबाद। बदमाशों के गोली मारने से गंभीर रूप से घायल गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने मृतक पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। जोशी को कुछ बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी एक रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया। एक स्थानीय समाचारपत्र के पत्रकार जोशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका
