15/10/2016/ग्रेटर नोएडा। आर्य समाज का वाषिकोत्सव शुरू हो गया है। शुक्रवार को दादरी के आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चतुर्वेद शतकम यज्ञ कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गई है। यज्ञ गुरुकुल चोटीपुरा के आचार्य सुमेद्या और गुरुकुल कुशल ब्रहमचारियों दुवारा मंत्रोच्चरण के साथ प्रारम्भ हुआ। इस दौरान सैकंडों लोगों ने आहुति दी। आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वीरेश भाटी ने बताया कि महर्षि दयानंद के ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को पढने से लोगों में वैचारिक और वैदिक परिवर्तन आता है। इस दौरान समाज के विद्धवानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।