नोएडा। सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे पर बुध्रवार को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजम खां के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में बने हज हाउस के उद्घाटन समारोह के दौरान आजम खां द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महानगर कमेटी ने आजम खां को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, संजय बाली, चंदगीराम यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरीजा सिंह, मोहन शर्मा, प्रमोद प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सतपाल यादव, जिला मीडिया प्रमुख मनीष शर्मा, जिलामंत्री उमेष त्यागी, दुलीचंद चौहान, सुनील यादव, योगेंद्र चौधरी, डिंपल आनंद, बी.एस. शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार झा, सूरजपाल राणा, अनिल गुप्ता, एस.पी. जैन, ललित मोहन शर्मा, प्रमोद बहल, एस.पी. चमोली, चमन अवाना, राम निवास यादव, बब्लू यादव, सुरेष सेंगर, मिथिलेष राय, पुनीत शुक्ला, सुनील चौहान, निखिल गुप्ता, अजय गर्ग, सुमन देवी, मनमोहन चौहान, राम गोपाल शर्मा, मुकेष गुप्ता, अर्पित गोयल, कमलेष मीणा, मनोज चौहान, जगदीश शर्मा, गोपाल गौड, दिनेश चाैहान, महेश जाटव, विक्रम सिंह धनकड़, राहुल शर्मा, रवि यादव, लोकेश चौहान, और पवन शर्मा समेत कई अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
