नोएडा। पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी (22) ने मकालू पर चढ़ाई कर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी मकालु को फतह कर पाई है है। यहां बता दें कि अर्जुन इस चोटी पर फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। उनके साथ आठ विदेशी पर्वतारोही भी अभियान में शामिल थे। वहीं, पिताकैप्टन एसके वाजपेयी का कहना है कि हमारे लिए यह गर्व की बात है। अर्जुन ने आखिरकार चौथे प्रयास में इस चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। हमें उस पर गर्व है।