23/11/2016 / नोएडा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश इकाई की तरफ से बुधवार को ग्रेटर नोएडा के डेल्टा सेक्टर में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश सचिव श्याम सिंह भाटी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद में एक विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के अन्दर एक बूथ, दस यूथ का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होने कहा कि आज प्रदेश के अन्दर कुछ राजनैतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे है ताकि प्रदेश का माहौल खराब हो सके। लेकिन समाजवादी पार्टी इन लोगों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि एक पार्टी परिवर्तन यात्रा निकालकर नोटबंदी से परेशान जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है, आज पूरे देश में आम आदमी परेशान है। अब तक दर्जनों लोग आत्महत्या कर चुके है, लेकिन केन्द्र सरकार की तरफ से अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की ऐसे लोगों का असली चेहरा जनता के सामने लाने का काम करे, जिससे आगामी चुनाव में उनको जबाव दिया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से इन्द्र प्रधान, सुमित बैसोया, गौरव कसाना, मनीष ठेकेदार, सुरेन्द्र भाटी, महेश भाटी, अकबर खान, अनूप तिवारी, अनिल भाटी, सुनील बंसल, सुरेन्द्र बेसौया और नीरज भाटी मौजूद थे।
-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखन यादव का बुधवार को डीएनडी पर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, जितेंद्र यादव, धर्मसिंह प्रधान, कालू यादव, हरवीर चैहान, योगेश शर्मा, नंबरदार, सुशील यादव, नवीन भाटी, हरेंद्र नागर और विक्रम बैसोया समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।