21/10/2016/ग्रेटर नोएडा। अथॉरिटी एरिया के करीब 500 किसानों को बुधवार को दिवाली गिफ्ट मिला है। ग्रेटर नोएडा एरिया के घोड़ी-बछेड़ा और डाढा गांव की जमीन अथॉरिटी ने साल 2007-08 में अधिग्रहित की थी। नियम के मुताबिक जमीन अधिग्रहण के बाद संबंधित किसानों को 6 पर्सेंट विकसित प्लॉट दिया जाता है। अब हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद किसानों को 10 पर्सेंट विकसित प्लॉट दिया जाना है। किसान लंबे समय से विकसित प्लॉट के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए कई बार घोड़ी-बछेड़ा गांव के किसानों ने अथॉरिटी के विकास कार्य भी रोक दिए थे। एसीईओ शिशिर सिंह ने बताया कि बुधवार को घोड़ी-बछेड़ा गांव के 306 किसानों को विकसित प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है। इन्हें मौके पर प्लॉट लगाकर भी दे दिया गया है। इसी तहर डाढ़ा गांव के 187 किसानों को विकसित प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है।