01/10/2016ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 कमर्शल बेल्ट गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कासना कोतवाली के इंचार्ज सुधीर त्यागी ने बताया कि सेक्टर बीटा-2 स्थित जी-174 में अंकित कुमार रहते थे। वह अल्फा वन कमर्शयल बेल्ट में रेस्टोरेंट चलाते थे। रोज की तरह गुरुवार रात करीब 9 बजे वह रेस्टोरेंट से अपने घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में अल्फा कमर्शयल बेल्ट गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन ने अंकित को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देर रात पुलिस को लगी। जब एक राहगीर फोन कर पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अंकित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुधीर त्यागी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।